कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की मुफ्त कोचिंग दिलाएगी दिल्ली सरकार, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू; 30 अक्टूबर लास्ट डेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय की तरफ से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है. निदेशालय के अधिकारी के अनुसार, यह स्कीम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत चलाई जाएगी. इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करवाना है.

coaching center

12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

इस योजना के तहत, जेईई मेंस और एडवांस, नीट, क्लैट, सीए फाउंडेशन और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोचिंग सुविधा दी जाएगी. इस योजना के तहत, कुल 2,200 सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें से हर कोर्स के लिए 50 सीटें लड़कियों के लिए रिज़र्व की गई हैं. कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है.

सारी सुविधा प्रदान करेगी सरकार

निदेशालय की इस पहल के तहत चयनित छात्रों की कोचिंग फीस, अध्ययन सामग्री और टेस्ट पेपर की व्यवस्था पूर्ण रूप से सरकार करेगी. योजना के लिए छात्रों का सिलेक्शन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी- 2025) के जरिये से किया जाएगा, जिसे 11 वीं और 12वीं के आधार पर आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

30 अक्टूबर लास्ट डेट

निदेशालय के अधिकारी ने जानकारी दी कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान होगी. प्रधानाचार्यों की तरफ से निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. एक स्टूडेंट सिर्फ एक ही कोर्स के लिए रजिस्टर हो सकता है. रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. ऐसे में जो भी रजिस्ट्रेशन करना चाहता है, वह 12 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.