खुशखबरी: रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को फिर से नौकरी देगी सरकार, जानें क्या होगा वेतन

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने त्योहारी सीजन पर अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी प्रदान की है. रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि रेलवे विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को एक बार फिर से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस नौकरी पर रखा जाएगा और इसके लिए हर जोन के जनरल मैनेजर को यह अधिकार दिया गया है.

500 Rupee Notes Rupay

रेलवे ने जारी की अधिसूचना

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के जनरल मैनेजरों को लिखे एक सर्कुलर में बताया है कि सुपरवाइजर और स्टाफ की कमी को देखते हुए रेलवे को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है. ऐसे में रिटायर्ड कर्मचारियों को नौकरी पर रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि, ये एक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस की जॉब होगी, जिसमें कोई कर्मचारी 2 साल या 65 साल की आयु (जो भी पहले हो) तक ही नौकरी कर सकता है.

जानकारी के अनुसार, सर्विस के पूरे पीरियड में उन्हें हर महीने के 1.5 दिनों की पेड लीव दी जा सकती है. हालांकि, एक कैलेंडर वर्ष से अधिक छुट्टी जमा करने की अनुमति नहीं होगी और न ही नियुक्ति बढ़ाए जाने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही, अनुबंध के खत्म होने के वक्त बची हुई पेड लीव के बदले कोई भुगतान भी नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इन बातों का रखा जाएगा ध्यान

रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि नॉन गैजेटेड रेलवे स्टाफ जो कि अपने रिटायरमेंट के समय पे- लेवल 1 से पे- लेवल 7 तक काम कर रहा हो, उसे उसी लेवल पर फिर से हायर किया जाएगा. ये अधिकार सिर्फ जनरल मैनेजर के पास होने वाला है. हालांकि, दोबारा नौकरी पर रखने से पहले कर्मचारियों का उनके पोस्ट के हिसाब से मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा.

इसके अलावा, सेवानिवृत्ति के आखिरी 5 साल में उनके काम का रिव्यू किया जाएगा. इस अवधि के दौरान प्रत्येक कर्मचारी को एक फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी, जो कि उनकी आखिरी सैलरी से पेंशन की राशि को घटाकर तय की जाएगी. नौकरी की पूरी अवधि के दौरान इन कर्मचारियों को कोई इंक्रीमेंट, DA और एचआरए का लाभ नहीं मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.