प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी मिलने पर सरकार देगी प्रोत्साहन राशि, युवाओं के लिए शुरू हुई नई योजना

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी गयी है. पीएम ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर जुटाने के लिए पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया है. इस स्कीम के तहत, प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को अब 15 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

Job Exam Student Collage

युवाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

लगभग 1 लाख करोड़ की इस स्कीम में अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगार के नए अवसरों को सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन सभी कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जो ज्यादा रोजगार के अवसर जुटाएंगी. इनमें ज्यादा रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को भी अतिरिक्त रोजगार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

कैबिनेट बैठक में भी मिल चुकी मंजूरी

इस योजना का ऐलान वैसे तो पिछले साल जुलाई के बजट में ही कर दिया गया था, पर जमीनी स्तर पर इसे 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जा रहा है. इससे पहले 1 जुलाई 2025 को कैबिनेट की बैठक में भी इसे मंजूरी दी जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

सरकार देगी 15 हज़ार रूपये

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर हाजिर हूँ. आज से पीएम विकसित भारत रोजगार योजना लागू होने जा रही है. इसके तहत, प्राइवेट क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे-बेटियों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. यह प्रोत्साहन राशि किश्तो में दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.