देशभर के बुजुर्गों को मिलेगा दिवाली तोहफा, कल इस स्वास्थ्य योजना को शुरू करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली, Diwali | देशभर के बुजुर्गों के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है. इस दिन उन्हें दिवाली का तोहफा मिलने वाला है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी- पीएमजेएवाई) के तहत 70 साल और उससे ज्यादा आयु के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर यानि मंगलवार को स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना से साढ़े 4 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ बुजुर्ग लाभान्वित होंगे.

PM Narendra Modi

5 लाख रूपए का मुफ्त इलाज: आधिकारिक सूत्र

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 70 साल या उससे ज्यादा आयु का प्रत्येक व्यक्ति चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र है और विस्तारित योजना शुरू होने पर एबी- पीएमजेएवाई के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इस योजना के तहत, 1 सितंबर 2024 तक 12,696 प्राइवेट अस्पतालों सहित कुल 29,648 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी लेकिन टला नहीं खतरा, PM 2.5 घटकर पहुंचा 97 माइक्रोग्राम

इस योजना के लिए 70 साल या उससे ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति आवेदन करने के लिए पात्र होगा. हाल ही में ये स्पष्ट किया गया था कि 70 साल या उससे ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे भी एबी- पीएम-जेएवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र माने जाएंगे.

6 करोड़ नागरिकों को मिलेगा लाभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ज्यादा आयु के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर यानि मंगलवार को स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत करेंगे. इससे लगभग साढ़े 4 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि 70 साल या उससे ज्यादा आयु का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गरीब हो या फिर अमीर आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.