हिंदू नव वर्ष पर छुट्टी की मांग, VHP ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

नई दिल्ली | विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है. वीएचपी का कहना है कि इस दिन हिंदू नव वर्ष दिवस के कारण छुट्टी घोषित की जाए. वीएचपी के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री से यह डिमांड की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2082, युगाब्द 5127 के अनुसार 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष आयोजित होता है. ऐसे में वीएचपी का कहना है कि आगे से हर साल इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए.

Bank Holidays

CM को दी बधाई

वीएचपी की तरफ से दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि आपके कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही जनता को अनुभव हो चुका है कि उनका भविष्य उज्जवल है. हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राजधानी में नए प्रतिमान स्थापित होंगे. हमे ख़ुशी है कि राजधानी सरकार द्वारा हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया है. इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई और शुभकामनाओं की पात्र हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

वीएचपी ने अपील करते हुए लिखा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (संवत् 2082, युगाब्द 5127), तदनुसार 30 मार्च 2025 और आने वाले सभी हिंदू नव वर्ष दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए. ऐसा करने से भारतीय समाज अपनी संस्कृति के प्रति अधिक जागरूक होगा.

छुट्टी से करोड़ों को होगा फायदा

हर साल 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अनुसार, नए साल की शुरुआत होती है. ऐसे में विश्व हिंदू परिषद की मांग से राजधानी में रह रहे 2 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं को लाभ होगा. हर साल इसे हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस दिन गजेटेड हॉलिडे घोषित नहीं होता. अब मुख्यमंत्री से वीएचपी द्वारा इसे रजिस्टर्ड हॉलिडे की तरह मनाने की अपील की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts