IGNOU लाया 2 नए मैनेजमेंट और एक सर्टिफिकेट कोर्स, करियर होगा शानदार

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 2 नए मैनेजमेंट कोर्से लेकर आया है. इनमें एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (MBACN), एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन शामिल है. वहीं, नर्स मैनेजर्स के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की भी शुरूआत की गयी है. इन कोर्सज को शुरू करने का लक्ष्य अलग-अलग सेक्टर्स में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों के अनुसार तैयार करना है.

Job Exam Student Collage 2

इस प्रकार करें आवेदन

जो भी यें कोर्स करना चाहते है वह ignou.ac.in वेबसाइट पर या अपने नजदीकी इग्नू सेंटर से आवेदन कर सकते है. कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में अक्सर यह देखने को मिलता है कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए क्वॉलिफाइड लोगों की कमी हैं. इग्नू का नया एमबीए इन कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट इसी कमी को पूरा करने की तरफ प्रयास करेगा. इस कोर्स में छात्रों को सिखाया जाएगा कि किसी भी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को कैसे वक़्त पर, बजट में और क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के साथ पूरा किया जाए.

हेल्थकेयर सेक्टर के लिए इनोवेटिव स्टेप

एक्सपर्ट का कहना है कि ऑनलाइन मोड में यह कोर्स विशेष तौर पर टेक्निकल बैकग्राउंड वाले लोगों को स्ट्रांग थ्योरी बेस देगा, जिससे वे मैनेजमेंट लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे. कोर्स से जुड़ी और ज्यादा जानकारी के लिए ignou.ac.in पर जा सकते हैं. इग्नू ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए भी एक इनोवेटिव स्टेप लिया है. इसके तहत नर्स मैनेजर्स के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स को लाया गया है.

नर्स मैनेजर्स को सिखाया जाएगा ये काम

यह विशेष तौर पर उन नर्सों के लिए है, जो पहले से सर्विस में हैं और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा रही हैं या निभाना चाहती हैं. इस कोर्स में नर्स मैनेजर्स को सिखाया जाएगा कि कैसे वे अपनी टीम को लीड कर सकते है, स्टाफ की सुपरविजन कर सकते है. हॉस्पिटल के अलग-अलग विभागों के साथ तालमेल बैठा सकते है और मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर अनुभव दें सकते है. उन्हें क्वालिटी एश्योरेंस, नर्सिंग ऑडिट, पेशेंट सेफ्टी, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग और डिसीजन मेकिंग जैसे जरूरी विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन प्रोग्राम किया पेश

रिटेल और सर्विस सेक्टर में लॉजिस्टिक्स की जरूरत तेजी से बढ़ रही है. ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन अब किसी भी बिजनेस की रीढ़ की तरह काम कर रहे हैं. इसी को देखते हुए इग्नू ने एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन प्रोग्राम पेश किया है. इसमें छात्रों को इंडस्ट्री के चैलेंज से निपटने और नए अवसरों का लाभ उठाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. सिर्फ यही नहीं, इग्नू के पास पहले से हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कोर्स भी उपलब्ध है, जो अस्पताल प्रशासन, हेल्थकेयर पॉलिसी और पेशेंट केयर मैनेजमेंट जैसे विषयों पर फोकस करता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.