नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जुलाई 2025 सेशन एडमिशन एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. ऐसे में जो विद्यार्थी इग्नू से विभिन्न यूजी, पीजी, Foreign IOP प्रोगाम्स के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं और जिन्होंने अभी तक एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं किया है वह अब अपना आवेदन भेज सकते हैं.
31 अगस्त तक बढ़ी लास्ट डेट
इग्नू की तरफ से एडमिशन और री रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को अब 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है. सभी स्टूडेंट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर भर सकते है. अगर आप भी इग्नू से पढ़ाई पूरी करने की सोच रहे है तो अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में से किसी भी प्रोग्राम को सेलेक्ट कर सकते हैं.
इसके साथ ही Overseas Students (SAARC, Non-SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी दाखिले के लिए निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. स्टूडेंट्स इग्नू से 4 वर्षीय यूजी पाठ्यक्रमों में भी एंट्री ले सकते हैं.
किस प्रकार करें आवेदन
- इग्नू एडमिशन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करना होगा.
- अब वेबसाइट के होम पेज पर एडमिशन में जाकर जिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना है उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरनी होगी व फॉर्म को पूरा करना होगा.
- लास्ट में अभ्यर्थी कोर्स के मुताबिक निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
