नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है. डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी. डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं.
इन 16 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
Service Update
Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यात्रियों को इन स्टेशनों पर प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा सर्विस अपडेट जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. फिलहाल, डीएमआरसी ने यह नहीं बताया है कि बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा. अगले आदेश तक यही व्यवस्था लागू रहेगी.