दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में 21 जुलाई को किशन घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन, धरना और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से आवश्यकता के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. ऐसे में लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की गई है.

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्थिति के अनुसार दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है.

दिल्ली ट्रैफिक

प्रदर्शन के कारण सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाइपास रोड और आसपास की संपर्क सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने की अपील की है, ताकि ट्रैफिक जाम या डायवर्जन के कारण यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो.

सहयोग की अपील

पुलिस ने लोगों से ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की अपील की है. इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रीयल- टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप का उपयोग करते रहें और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़े -  मॉनसून की बेरुखी पर अनोखा टोटका! गधों को थाल भर-भरकर खिलाए गए गुलाब जामुन
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.