श्री खाटू श्याम भक्तों के लिए आई जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

नई दिल्ली | राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji) मंदिर के भक्तों के लिए अहम सूचना जारी की गई है. यदि आप भी शीश के दानी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. श्री श्याम जी की विशेष पूजा और तिलक के कारण कुछ समय के लिए भक्तों को दर्शन करने की अनुमति नहीं मिलेगी. इस संबंध में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है.

Khatu Shyam Mandir

इस दिन दर्शन रहेंगे बंद

मंदिर कमेटी द्वारा जारी पत्र में श्याम भक्तों से अपील की गई है कि 30 मार्च 2025 को सिंजारा पर्व पर श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा, पूजा और तिलक होगा. इस कारण 29 मार्च 2025 की रात 10:00 बजे से 30 मार्च 2025 की शाम 5:00 बजे तक मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे. कमेटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए आएं और व्यवस्थाओं में सहयोग करें.

श्रद्धालुओं की है गहरी आस्था

हर साल देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु श्री खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलियुग में सिर्फ उनकी जय- जयकार होगी और लोग उन्हें पूजेंगे. आज शायद ही कोई ऐसा घर हो, जो श्री खाटू नरेश को न मानता हो. भक्तगण उन्हें “हारे का सहारा” भी कहते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts