नई दिल्ली | सर्दियों के दिन बीत चुके हैं और धीरे- धीरे गर्मी अपने पैर पसारना शुरू कर चुकी है. हर दिन तापमान में इजाफा हो रहा है और लोगों को अभी से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. घरों में AC और कूलर का इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है. ऐसे मौसम में कूलर और एसी की डिमांड तेजी से बढ़ती है.
एसी सबकी पहुंच में नहीं होते, इसलिए लोग कूलर को खरीद कर घर में लाना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी सस्ता और अच्छा कूलर खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं, तो दिल्ली में कुछ ऐसी मार्केट्स हैं, जहां से आप कम कीमत पर बढ़िया कूलर खरीद सकते हैं.
दिल्ली की सस्ती कूलर मार्केट्स
जाफराबाद मार्केट: दिल्ली के सीलमपुर मार्केट के पास ही जाफराबाद स्थित है, जहां कूलर का काफी बड़ा मार्केट मौजूद है. यहां आपको अलग- अलग वैरायटी के कूलर देखने को मिलते हैं. यहां कूलर का एक अलग ही जोन बना हुआ है, जहां मिनी से लेकर टावर कूलर तक एक ही जगह उपलब्ध होते हैं. आप मेटल, प्लास्टिक और फाइबर बॉडी वाले एयर कूलर और डेजर्ट कूलर काफी रीजनेबल प्राइस में खरीद सकते हैं.
करोल बाग: इसे राजधानी के सबसे बड़े शॉपिंग हब्स के रूप में जाना जाता है. यहां आपको कूलर की एक बड़ी रेंज मिल जाती है. यहां ब्रांडेड और लोकल दोनों प्रकार के कूलर अलग- अलग वैरायटी में उपलब्ध होते हैं. आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी कूलर का चुनाव कर सकते हैं.
नोएडा सेक्टर 18: कूलर खरीदने के लिए नोएडा का सेक्टर 18 बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. यहां के शॉपिंग मॉल और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स में आपको अलग- अलग प्राइस रेंज और वैरायटी के कूलर मिल जाते हैं. इसके अलावा, यहां ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है.
हैरोला मार्केट: नोएडा की इस मार्केट में कूलर की बेहतरीन वैरायटी मिलती है. यहां मिलने वाले कूलर सबसे खास होते हैं. इनकी कीमत कम होती है और फीचर्स बेहतरीन होते हैं. अगर आप सस्ता और टिकाऊ कूलर चाहते हैं, तो हैरोला मार्केट एक बेहतरीन विकल्प है.
