Indian Railways चलाने जा रहा है 200 नई स्लीपर ट्रेनें, इन तकनीकों से होंगी लैंस

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए 200 नई ट्रेनें अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है. सिटिंग चेयर वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद अब रेल मंत्रालय स्लीपर सुविधाओं वाली 200 वंदे भारत ट्रेनों की तीसरी खेप खरीदने की तैयारियों में जुट गया है. इसके लिए रेलवे इसी महीने 24,000 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर सकता हैं.

Railway

रेलवे शुरू करेगा 200 नई वंदे भारत ट्रेनें

रेलवे रात्रि में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर सुविधाओं वाली 200 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए मार्च में 24,000 हजार करोड़ रुपए का एक बड़ा टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है. अब तक, रेलवे ने 102 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को केवल चेयर कार वाली ही चलाई है. जबकि रेलवे पहले ही इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 44 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए ठेका दे चुका है, ऐसी 58 और ट्रेनों की खरीद के लिए फिलहाल बोली प्रक्रिया भी जारी है.

वंदे भारत के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में उत्पादन इकाइयों के अलावा, रेलवे 200 वंदे भारत ट्रेन-सेट के निर्माण के लिए नव-निर्मित लातूर सुविधा की भी पेशकश करेगा. संस्करण -3 में वंदे भारत की ट्रेनें हल्की, ऊर्जा-कुशल और अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के साथ अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ लैंस होंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

नई ट्रेनों में मिलेगी यें सुविधाएं

आगामी 200 वंदे भारत सेवा ट्रेनों में एसी-1, एसी-2 और एसी-3 तीनों श्रेणियां होंगी. इसमें नई तकनीक के उपयोग के साथ हल्के वजन वाले बोगी, ट्रांसफार्मर और मोटर आदि के लिए विनिर्देश तैयार किए जा रहे हैं. संस्करण -3 वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बोली लगाने वालों को एल्युमीनियम और स्टील दोनों तरह के डिब्बों के विकल्प दिए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.