नई दिल्ली | यदि आप भी अपनी पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड को जन्नत की सैर कराना चाहते हैं तो उपयुक्त समय आ चुका है. आप उन्हें नेपाल की हसीन वादियों का टूर करा सकते हैं. बता दें, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, जो नेपाल को सस्ते में एक्सप्लोर करने का सुनहरा अवसर दे रहा है.
ऐसे करें बुकिंग
IRCTC टूर पैकेज का नाम “MYSTICAL NEPAL PACKAGE EX MUMBAI” है, जिसका कोड (WMO 018) है. टूर पैकेज में सीटों की संख्या सीमित है, ऐसे में यात्रियों को टूर पैकेज के लिए जल्द से जल्द बुकिंग करने की सलाह दी गई है. बुकिंग करने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा और फिर प्रोसेस के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी.
IRCTC का नेपाल टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का रहेगा, जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल से होगी और 19 अप्रैल को समाप्त होगा. वहीं, दूसरी ट्रिप 7-12 मई तक रहेगी. ऐसे में आपने शेड्यूल के अनुसार इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. बता दें, सफर हवाई जहाज के जरिए कराया जाएगा. जहाज मुंबई से काठमांडू के लिए टेक ऑफ करेगी.
इन जगहों का करेंगे दीदार
IRCTC के नेपाल टूर पैकेज में आप जिन जगहों पर विजीट करेंगे, उनमें पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, सुरंगकोट, बिंध्यबासिनी मंदिर, डेविल्स फॉल्स और गुप्तेश्वर महादेव गुफा शामिल है. बता दें कि नेपाल अपने मनमोहक पहाड़ी दृश्यों के लिए मशहूर है. यदि आप भी प्रकृति की सुंदरता को करीब से निहारना चाहते हैं तो अपनी जिंदगी में एक बार नेपाल जरूर जाना चाहिए.
ये रहेगा किराया
IRCTC के नेपाल टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. सफर के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलावा ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलेगी. इसी के साथ काठमांडू और पोखरा में रुकने की सुविधा और सभी यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस कराया जाएगा.
आमजन के बजट को ध्यान में रखते हुए नेपाल टूर पैकेज की कीमत निर्धारित की गई है. इसकी शुरुआत 46,600 रूपए से होगी. इस टूर पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी की टिकट बुकिंग के लिए 54,930 रूपए का भुगतान करना होगा जबकि डबल के लिए 46,900 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 46,600 रूपए टिकट बुकिंग के लिए चुकाने होंगे.
