IRCTC का नया हवाई टूर पैकेज, 2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर- मांडू की सैर; जानें किराया और पूरी डिटेल

नई दिल्ली | यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC ने मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर के लिए नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया है. “2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” नाम से शुरू किए गए इस पैकेज में यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर की सैर कराई जाएगी. पांच दिवसीय यह यात्रा 20 से 24 सितंबर 2026 तक होगी.

IRCTC Tour Packge

IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से संचालित इस टूर में लखनऊ से इंदौर और वापसी की यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी. यात्रियों के ठहरने के लिए तीन सितारा होटल की व्यवस्था रहेगी. पैकेज में भोजन और स्थानीय भ्रमण भी शामिल है.

IRCTC का टूर पैकेज

यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद यात्रियों को ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा, जहां ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे. धार्मिक स्थलों के अलावा पैकेज में मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया गया है. महेश्वर में अहिल्याबाई किला एवं महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट का भ्रमण कराया जाएगा. वहीं मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल देखने का मौका मिलेगा.

इंदौर में पितृ पर्वत और खजराना गणपति मंदिर समेत अन्य प्रमुख स्थलों की सैर भी पैकेज में शामिल है. इस तरह यात्रियों को एक ही यात्रा में धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़े -  न होटल, न कमरा… बारिश में सड़क पर ही लगा लिया ‘बेडरूम’! Desi Goa Wala Vich का Video देख चौंके लोग

19,500 रुपए से शुरू होगा खर्च

IRCTC के अनुसार, एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर पैकेज की कीमत 48,500 रुपए प्रति व्यक्ति है. दो लोगों के एक साथ ठहरने पर यह राशि 42,500 रुपए प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ ठहरने पर 40,300 रुपए प्रति व्यक्ति होगी. माता- पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 36,100 रुपए और बिना बेड के 19,500 रुपए प्रति बच्चा निर्धारित की गई है.

ऐसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा, IRCTC की पर्यटन वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए लखनऊ में 8287930912, 8287930902, 9236391909 और 9236391911 पर संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.