बुजुर्गों को रामलला के दर्शन के लिए भेज रही है केजरीवाल सरकार, रजिस्ट्रेशन शुरु

दिल्‍ली  ।  दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ के तहत सभी बुजुर्गों को फ्री में रामलला के दर्शन करा रही है, जिसके रजिस्ट्रेशन शुरु हो रहे है और इस तारीख को पहली ट्रेन जाएगी. दरअसल, बुधवार यानी आज CM अरविंद केजरीवाल Live Press Conference के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि, अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्‍ली के अपने सभी बुज़ुर्गों को अब अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए भेज रही और पहली ट्रेन 3 दिसंबर को रवाना होगी. आगे अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में हमने अयोध्या दर्शन को शामिल किया है. एक बुज़ुर्ग के साथ एक और व्यक्ति जा सकते हैं. दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 3 दिसंबर को जाएगी. श्री राम लला के दर्शन के लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

arvind kejriwal

बीते महीने ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, ”उत्‍तर प्रदेश के अयोध्या में जाकर दिल्ली के बुजुर्ग यात्री राम लला के दर्शन कर सकेंगे. हमने विशेष कैबिनेट मीटिंग बुलाई है.इस बैठक में दिल्ली में अयोध्या को भी इन तीर्थ स्थलों की लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा, जिसके तहत बुजुर्ग लोगों को दिल्ली सरकार मुफ्त यात्रा कराएगी. इसी के साथ इस नि:शुल्क योजना में तीर्थ स्थलों की सूची में वेलंकन्नी चर्च को भी जोड़ा गया है.

आपको बता दे कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत दिल्ली सरकार पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार और तिरुपति जैसे स्थानों सहित 13 सर्किटों में पूरी तीर्थयात्रा का खर्च उठाती है यानी की ये यात्रा निशुल्क होती है. वही ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ की जानकारी देते हुए तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि, “योजना के तहत पहली ट्रेन 1,000 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.