नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से 16 जुलाई 2025 को शैक्षणिक वर्ष जुलाई 2025 के लिए नए एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट में इजाफा कर दिया है. ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में जुलाई 2025 सेशन में आवेदन करने के इच्छुक छात्र अब इन कार्यक्रमों में 31 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि बढ़ी
इग्नू की तरफ से दाखिले के लिए अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. यूनिवर्सिटी ने सभी ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है.ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कार्यक्रमों की सूची आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर मौजूद है. सभी स्टूडेंट्स यहां से इन प्रोग्राम को चेक कर सकते हैं और अपनी इच्छा अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
- इसके बाद ‘ऑनलाइन पंजीकरण’ टैब पर जाना होगा और उसके बाद ‘नए प्रवेश’ पर क्लिक करना होगा.
- अब ‘नए पंजीकरण’ टैब पर क्लिक करना होगा.
- यह करने के बाद सभी आवश्यक पंजीकरण विवरण भरना होगा.
- अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड सेट करना होगा.
- अब सारी आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करना होगा.
- इसके बाद, ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर पर प्राप्त लॉगिन विवरण के साथ, उसी का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा और आवश्यक सभी विवरण दर्ज करना होगा.
- अब अध्ययन किए जाने वाले कार्यक्रम को सेलेक्ट करना होगा.
- इसके बाद, इग्नू रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा.
