दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन के बचाव में आए, आंदोलनकारियों के किसान नेता

नई दिल्ली ।  किसान आंदोलन मैं ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक प्रदर्शन करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता व हरियाणा के किसान नेताओं योगेंद्र यादव और गुरनाम सिंह चढूनी ने अपना- अपना बचाव शुरू कर दिया. योगेंद्र यादव शाहजहांपुर बॉर्डर पर निकाली गई ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए थे.

Gurnam Singh Chadhuni

दोनों ने वीडियो जारी कर अपना बचाव किया

यादव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. साथ ही उन्होंने दिल्ली में घुस चुके किसानों से अपील की कि वे आंदोलन में शांति बनाए रखें. जो किसान के तय  रूट से अलग दिल्ली में घुस गए हैं अभी तुरंत अपने स्थान पर वापस पहुंचे. साथी योगेंद्र यादव ने तो इस बयान में यहां तक कहा कि किसानों ने अब तक जो कुछ किया उसे पीछे छोड़कर वे वापस अपने धरना स्थल पर पहुंचे.गुरनाम सिंह चढूनी ने भी बयान की वीडियो क्लिप जारी की. इस वीडियो क्लिप में उन्होंने ट्रैक्टर परेड के दौरान की गई हिंसा की निंदा की. किसानों से कहा कि वे शांति बनाए रखें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया इल्जाम

किसान नेताओं के प्रमुखों द्वारा यह बयान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जारी किया गया है. यह दोनों नेता अलग संयुक्त किसान मोर्चा की 7 सदस्य समन्वय समिति में शामिल किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी ने राजधानी में हुई हिंसा से पल्ला झाड़ते हुए सारा दोष दिल्ली पुलिस के सिर पर कर दिया. दिल्ली पुलिस द्वारा जो तीन रूट तय किए गए थे.संयुक्त मोर्चा की समन्वय समिति के सदस्यों ने तय रूठो पर आंदोलन करने के लिए मोहर लगाई गई थी. साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने की बात भी मानी थी. किसानों द्वारा इस हिंसक प्रदर्शन के कारण उनके जनमानस के समर्थन में कमी आई है. अभी तक भी किसानों  आंदोलन जारी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.