तोतली आवाज में बच्ची ने गाया ऐसा गाना, सुनते ही लोगों का जीत लिया दिल; देखें Video

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर कुछ Video ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही चेहरे पर खुद- ब- खुद मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक नन्हीं बच्ची का नया वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. यही वह बच्ची है, जिसने कुछ समय पहले अपनी मजेदार आवाज में “Te Te Tu Tu Ti Ti” गाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब वह एक बार फिर अपने नए अंदाज के साथ लोगों के बीच छा गई है, इस बार वह अपनी तोतली जुबान में फिल्मी गाना “अर्ज किया है” गाती नजर आ रही है. उसकी मासूम आवाज और गाने का निराला अंदाज लोगों को इतना भा रहा है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.

Viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची पूरे मन से गाना गा रही है, उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं कि शब्द सही निकल रहे हैं या नहीं. वह अपनी ही दुनिया में खोई हुई पूरे आत्मविश्वास के साथ गुनगुनाती रहती है.

देखें Video

उसकी तोतली जुबान में गाने के बोल कुछ इस तरह सुनाई देते हैं, “ऐते, ऐते, ऐते कैते… वैते जैते, जैते मैं पलुं मेले दिल में जो… मेली आंखें भी पलें तेली आंखों को.” उसकी मासूम आवाज इस गाने को और भी प्यारा बना देती है. दरअसल, गाने के असली बोल इससे काफी अलग हैं लेकिन बच्ची जिस अंदाज में उन्हें गाती है वही इसकी सबसे बड़ी खासियत बन गई है. उसकी हर लाइन सुनकर लोग खुद- ब- खुद मुस्कुरा उठते हैं. ऐसा लगता है मानो वह किसी स्टेज पर नहीं बल्कि अपने घर में मस्ती- मस्ती में गाना गुनगुना रही हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana (@archana_bittu36)

हाव- भाव ने खींचा ध्यान

गाते वक्त उसके चेहरे के हाव- भाव भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. कभी वह अपनी आंखें गोल- गोल घुमाती है, कभी सिर हिलाकर पूरी तरह गाने में डूब जाती है, तो कभी अपने नन्हे- नन्हे एक्सप्रेशन्स से सबका दिल जीत लेती है. उसकी मासूम मुस्कान और बेफिक्र अंदाज इस वीडियो को बार- बार देखने लायक बना देता है. इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर जहां चारों तरफ तनाव, बहस और नकारात्मक खबरें ही देखने को मिलती हैं, वहीं ऐसे मासूम वीडियो देखकर मन को सुकून मिलता है.

यह भी पढ़े -  हज- 2027 की लॉटरी जारी, दिल्ली से 2706 आवेदकों को मिला मौका
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.