नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का एक Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चिकन और मटन की जगह कोबरा के मांस से बनी अलग- अलग डिशेज का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में जकार्ता की सड़कों पर कोबरा मीट की दुकानें दिखाई गई हैं, जहां पकौड़े, समोसे और सूप से लेकर कई तरह की डिश तैयार की जाती हैं. वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adnanmusafirofficial नाम के पाकिस्तानी ट्रैवल व्लॉगर ने शेयर किया है.

वीडियो में जकार्ता के स्ट्रीट फूड मार्केट की झलक देखने को मिलती है. यहां दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में जिंदा कोबरा रखे नजर आते हैं. बताया गया है कि सांपों के मुंह पर टेप लगाया जाता है, ताकि वे किसी को काट न सकें.
देखें Video
वीडियो में दुकान पर मौजूद महिलाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार कोबरा को तैयार करती दिखाई देती हैं. यहां सिर्फ कोबरा के पकौड़े ही नहीं, बल्कि सूप, टिक्का, सोसेज और समोसे भी बनाए जाते हैं. दुकानदारों के मुताबिक, स्थानीय लोगों के बीच कोबरा मीट की काफी डिमांड है. जिस तरह भारत में कई जगहों पर स्ट्रीट फूड की दुकानें लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, उसी तरह जकार्ता के कुछ इलाकों में कोबरा मीट की दुकानें भी लोगों का ध्यान खींचती हैं. वीडियो में ग्राहकों की भीड़ भी नजर आ रही है.
View this post on Instagram
यूजर्स रह गए हैरान
कोबरा से बनी इन डिशेज का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सांप के मांस से पकौड़े और समोसे भी बनाए जाते हैं. वहीं, जिंदा कोबरा को दुकानों पर रखे देख कई यूजर्स ने इसे बेहद खौफनाक बताया. वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.