नई दिल्ली, LPG Gas Cylinder | होली से ठीक पहले ही आपको एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, इस प्रकार की कोई खबरें भी इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की बात की जाए, तो जल्द ही एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े हुए नए रेट जारी किए जाएंगे. पिछले 5 सालों के ट्रेंड के बारे में बातचीत की जाए, तो मार्च के महीने में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े थे.
LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
खासकर कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तो हर बार बढ़ोतरी देखने को मिलती है. एलपीजी गैस सिलेंडर मार्च के महीने में जब भी बदले है तो उपभोक्ताओं को झटका ही लगा है. अभी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है. यह डाटा इंडियन ऑयल की वेबसाइट से लिया गया है. पिछले 5 सालों की बात की जाए तो तीन बार ही मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव देखने को मिला है. दो बार एक मार्च को और एक बार 22 मार्च को.
कमर्शियल सिलेंडर के रेट
साल 2023 में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. 6 जुलाई 2022 के बाद रेट में बदलाव हुआ था. साल 2024 में भी कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 26 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. अब देखना होगा कि कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में क्या बदलाव देखने को मिलता है. 1 मार्च 2024 को दिल्ली में 1795 रुपये और मुंबई में 26 रुपये बढ़कर 1749 रुपए कर दिया गया था.
