मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर, लता मंगेशकर के बाद इस अभिनेता ने ली आखिरी सांस

नई दिल्ली । मनोरंजन जगत से लता मंगेशकर के बाद एक और दुखद खबर सामने आई है. छोटे पर्दे के मशहूर पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत में भीम का रोल अदा करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती अब हमारे बीच में नहीं रहें. 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वो पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

20220208 130441

मीडिया में उनकी मौत की खबर उनकी बेटी ने शेयर की. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 9:30 बजे हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया. बता दें कि प्रवीण कुमार सोबती ने टीवी सीरियलों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था. वह अपने लंबे-चौड़े शरीर की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते थे. उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका अदा की जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. उन्होंने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, संजय दत्त जैसे सुपरस्टार के साथ कई फिल्मों में काम किया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप

पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार सोबती एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेलों को लेकर भी काफी प्रसिद्ध रहें हैं. प्रवीण कुमार सोबती हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य रहे थे. उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे. खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.