दिल्ली में सुबह की बस सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव, 4 बजे से DTC बढ़ाएगी संचालन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सुबह के समय बस सेवाओं को मजबूत करने की योजना तैयार की है. प्रस्ताव के तहत सुबह 4 बजे से विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. बबता दें कि कुछ साल पहले बसों की कमी के कारण कई रूटों पर सुबह की सेवाएं 4 बजे की जगह पौने पांच बजे से शुरू कर दी गई थीं. अब नई योजना के तहत इन सेवाओं को फिर से पहले समय पर शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.

dtc driver job 2021

इसमें ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, औद्योगिक श्रमिक, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग, सुरक्षा कर्मी और घरेलू कामगार शामिल हैं. इसके साथ ही, यह सुविधा उन महिला यात्रियों के लिए भी उपयोगी होगी जिन्हें सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जल्दी घर से निकलना पड़ता है.

DTC बढ़ाएगी संचालन

इस संबंध में उपराज्यपाल ने परिवहन आयुक्त और दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर उन रूटों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं जहां सुबह के समय बस सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है. अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक पहुंच आसान होगी जिससे यात्रियों का समय बचेगा और ट्रैफिक दबाव भी कुछ हद तक कम होगा.

यह भी पढ़े -  भारत का पहला पेट्रोल पंप, हाथ से चलने वाली मशीनों से भरता था ईंधन; जानें कब हुई शुरुआत?

यात्रियों को राहत

सरकार को पीएम ई- ड्राइव योजना के तहत नई बसें मिलने की उम्मीद है. इनमें से कुछ बसों को सुबह के समय के रूटों पर लगाया जाएगा जिससे सेवाओं में और सुधार होगा. डीटीसी महिला स्पेशल और यू स्पेशल श्रेणी में भी करीब 50 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना पर विचार कर रही है. इनमें 25- 25 बसें दोनों श्रेणियों में शामिल होंगी. नई बसों के आने के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.