दिल्ली- NCR में सफर करने वालों की हो गई मौज, 2 और नए कॉरिडोर पर शुरू हुई मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दो नए कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली- एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी है. इन रूटों पर मेट्रो के संचालन का हजारों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा और उन्हें ट्रैफिक जाम से दूर आरामदायक सफर करने का अनुभव मिलेगा.

Gurugram Mtero

प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजलिस पार्क- मौजपुर बदरपुर और दीपाली चौक- मजलिस पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि इन कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन से यात्रियों को तगड़ा फायदा मिलेगा. घंटों का सफर मात्र कुछ मिनटों में तय होने से यात्रियों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी.

DMRC ने बताया कि इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो संचालित होने से बुराड़ी, जगतपुर- वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क सहित कई क्षेत्रों की आबादी को राहत पहुंचेगी. उन्हें दिल्ली- एनसीआर में सफर करने के लिए अपने नजदीक मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, इन बड़े मुद्दों पर होगी बहस

यात्रियों की सराहनीय प्रतिक्रिया

एक यात्री अशोक ने बताया कि पहले मुझे गुरुग्राम स्थित ऑफिस में जाने के लिए कश्मीरी गेट जाना पड़ता था लेकिन अब हैदरपुर/ बादली से ही आसानी से सीट भी मिल जाएगी और सफर करना भी आरामदायक हो जाएगा.

मजलिस पार्क- मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर

लंबाई: 12.318 किमी

स्टेशन: मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर- सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर.

इन दोनों कारिडोर के शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है.

दीपाली चौक- मजलिस पार्क कॉरिडोर

लंबाई: 9.92 किमी

स्टेशन: दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा- प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा व मजलिस पार्क. मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ व मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.