दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम अब होगा ‘शिव विहार’, आज सदन में पेश होगा प्रस्ताव

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी नाम बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है. राजधानी के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम अब बदले जाने के प्रयास तेज हो चुके हैं. मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट आज विधानसभा में इसे लेकर प्रस्ताव पेश करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद का नाम बदलकर अब शिव विहार रखा जा सकता है. यह प्रस्ताव प्राइवेट मेंबर बिल के तहत पेश किया जाएगा.

Delhi Vidhansabh

चुनाव से पहले किया था नाम बदलने का वादा

राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मोहन बिष्ट ने वादा किया था कि यदि जनता उन्हें चुनकर विधायक बनाती है, तो वह इस जगह का नाम जरूर बदलवाएंगे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि जहां 60% आबादी हिंदुओं की है, तो ऐसी जगह का नाम मुस्तफाबाद क्यों होगा. उन्होंने कहा कि इसका नाम शिव विहार क्यों नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इतिहासकारों का मत

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इतिहासकार डॉक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया था कि यहां एक कब्रिस्तान है, जहां हजरत मुस्तफा बाबा की कब्र है. यहां उनके अवशेष हैं जिनके नाम पर इस जगह का नाम मुस्तफाबाद रखा गया है. यहां की आबादी में पड़ता 42% मुसलमान, ओबीसी 25%, ब्राह्मण 14%, एससी- एसटी वर्ग 12% और लगभग 5 से 6% गुर्जर और पहाड़ी लोग रहते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts