नए शैक्षणिक सेशन में लॉन्च हो सकते हैं नए कोर्सेज, बिना गेट के मिलेगा एडमिशन

नई दिल्ली | शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए देश के उच्च शैक्षणिक संस्थान नए कोर्सज लॉन्च करने जा रहे हैं. ऐसे में जो भी स्टूडेंट कुछ नया करना चाहते हैं वह कोशिश करके दाखिला ले सकते हैं. आज हम आपको कुछ नए कोर्सेज के बारे में जानकारी देंगे जिनमें आप अपना कैरियर बना सकते हैं. वैसे ये सेशन जून- जुलाई के बाद से शुरू होगा. अभी कॉम्पिटिटिव एग्जाम चल रहे है.

Job Exam Student Collage 2

कई नए कोर्स हो सकते है पेश

परीक्षाओं के खत्म होने के बाद और भी कोर्स लॉन्च किए जा सकते हैं. पुराने कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा. वर्तमान समय में इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व डेटा साइंसेज और रिसर्च में इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच नज़र आ रही है. आइए जानते है कि संस्थानों ने किन- किन कोर्सेज के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और कौन से नए कोर्सेज स्टार्ट होने जा रहे हैं.

16 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

ट्रिपल आईटी दिल्ली द्वारा अपने एमटेक प्रोग्राम का ऐलान किया गया है. एमटेक में संस्थान द्वारा दो ब्रांच में बिना गेट स्कोर के एडमिशन दिया जाएगा. ये 2 ब्रांच सीएस और इलेक्ट्रॉनिकस एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग होंगी जिनमे एडमिशन दिया जाएगा.  16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी जो 13 अप्रैल तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बुलाई हाई- लेवल बैठक

यह रहेगी पात्रता

सीएसई में चार ब्रांच में स्पेशलाइजेशन्ट इंजीनियरिंग की सबसे अहम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में चार ब्रांच में स्पेशलाइजेशन करवाया जाता है. अगर पात्रता की बात करें तो बीटेक पूरी कर चुके और वर्तमान में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. ट्रिपलआईटी के एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.