NEET (UG) परीक्षा की नई तारीख आई सामने, NTA ने परीक्षार्थियों के लिए जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

नई दिल्ली | मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नई परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को होगा. बता दें कि पेपर लीक के बाद गत 3 मई को आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.

Neet mEDICAL

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और NTA ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

परीक्षा सेंटर चुनाव की मिलेगी सुविधा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस बार परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को मनपसंद सेंटर मिलेगा. दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा का समय रहेगा. 21 जून की परीक्षा के लिए 14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. NTA ने फ़ैसला लिया कि फीस हम वापस करेंगे. स्टूडेंट्स को उनके पसंद का शहर परीक्षा के लिए चुनने की आज़ादी देंगे.

उन्होंने बताया कि 3 मई को आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा की 7 मई को पेपर लीक होने की खबर आई. हमारी सरकार ने तुरंत प्रभाव से जांच के आदेश दिए. 8 मई को जांच प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. शिक्षा माफियाओं को हराने के लिए ये फैसला स्टूडेंट्स के हित में लिया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को सजा दी जाएगी. एक बड़ा ऐलान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले साल NEET (UG) की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी.

यह भी पढ़े -  एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार, यहां 20 हजार दुकानों से चलता है करोड़ों का कारोबार

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Email पर भी भेजी जाएगी.
  • अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.
  • ईमेल आईडी: [email protected]
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.