दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, इस रूट पर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों का सफर होगा आसान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के बिजवासन, भरथल, बामनौली, समालका और कापसहेड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने शुक्रवार से नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है. इस नई बस सेवा से क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सीधी और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी. बिजवासन गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान द्वारका सेक्टर-2 DTC डिपो के प्रबंधक आशुतोष और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने नारियल फोड़कर नई बस सेवा का शुभारंभ किया.

Electric Buses

इस अवसर पर चौधरी चंदगी राम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भगवान सिंह राणा, भागीरथ राणा, सूरजभान राणा, हरपाल सिंह राणा, रण सिंह राणा, विपिन ग्रेवाल और ताराचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने DTC डिपो मैनेजर आशुतोष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और क्षेत्र की ओर से निगम का आभार व्यक्त किया.

दिल्ली में बस सेवा शुरू

समारोह को संबोधित करते हुए डिपो मैनेजर आशुतोष ने कहा कि बिजवासन विकास समिति और पूर्व उप-महापौर प्रवीण राणा द्वारा लंबे समय से इस क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी. नई सेवा शुरू होने से अब द्वारका उपनगरी और बिजवासन क्षेत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है. उन्होंने बताया कि पहले इस इलाके के लोगों, खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों, मरीजों तथा नौकरीपेशा लोगों को अस्पताल, कोर्ट, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए 2- 2 बसें बदलनी पड़ती थीं. नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से अब यात्रा का समय कम होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली बनेगी न्यूयॉर्क- लंदन जैसी 24x7 सिटी, नाइटलाइफ को लेकर बड़ा प्लान तैयार

सफर होगा आसान

DTC ने इस नई सेवा के लिए रूट नंबर D- 9919 निर्धारित किया है. यह बस द्वारका मोड़ से शुरू होकर एनएसयूटी, डीपीएस स्कूल मटियाला, महावीर एन्क्लेव, पावर हाउस, द्वारका 6/ 10 क्रॉसिंग, द्वारका कोर्ट, इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका 19/ 10 क्रॉसिंग, सेक्टर-22 वेदांता होटल, सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, यशोभूमि मेट्रो स्टेशन, भरथल, बिजवासन और कापसहेड़ा मोड़ होते हुए कापसहेड़ा बॉर्डर तक जाएगी. वापसी का मार्ग भी यही रहेगा. नई बस सेवा शुरू होने से बिजवासन और आसपास के क्षेत्रों के हजारों छात्र- छात्राओं, कामगारों, दैनिक यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेग.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.