नई दिल्ली | हर साल इनकम टैक्स भरने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार इनकम टैक्स एक्ट, 1961 को खत्म करने और उसके स्थान पर नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू करने का कार्य करेगी. सरकार का कहना है कि नए इनकम टैक्स के ढांचे में कोई बदलाव नही होगा, वह पुराना ही रहेगा. बस भाषा एवं प्रक्रियाओं में सुधार किया जाएगा ताकि आम आदमी टैक्स की भाषा समझ सके और टैक्स का डर खत्म हो सके.

वार्षिक आय 12 लाख होगी टैक्स फ्री
वर्ष 2025 बजट में दी गई टैक्स की राहत 2026 में भी बनी रहेगी. नए टैक्स नियम के अनुसार, यदि वार्षिक आय 12 लाख रुपए है तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. नए नियम में टैक्स की दरें पहले से कम रखी गई है, लेकिन इसमें होम लोन या सेविंग प्लान पर कोई छूट सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी. इससे उन लोगों को फायदा होगा जिनकी वार्षिक आय 12 लाख है.
GST में कोई बदलाव नहीं
2025 के सितंबर महीने में GST को लेकर बदलाव हुए थे, जिसके अनुसार लगभग 375 वस्तुओं और सेवाओं पर GST की दर कम की गई थी. वर्तमान में ज्यादातर चीजों पर 5% या 18% GST है इसीलिए इस बार रेट में बदलाव ना होने की उम्मीदें है.
कस्टम ड्यूटी में बदलाव
साल 2025- 26 बजट में कस्टम टैरिफ स्लैब की संख्या घटकर महज 8 रह गई है. फेसलेस असेसमेंट और डिजिटल कस्टम प्रोसेस तेजी से शुरू हो गई है, जिससे आयात – निर्यात प्रक्रिया में आसानी और पहले से ज्यादा मजबूत होगी. इससे बिजनेस लागत कम होगी और तुलना बढ़ेगी.
तम्बाकू, सिगरेट एवं पान मसाले सब पर टैक्स महंगा ही रहेगा. इलेक्ट्रानिक आइटम, मोबाइल फोन और आयातित पार्ट्स सस्ते हो सकते है. इस प्रकार नए टैक्स नियमों से आमजन को काफी फायदे मिलने की संभावना है. नया टैक्स लागू होने से एक ओर टैक्स विवादों से राहत मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर पूरी प्रोसेस डिजिटल होने से समय और पैसे की बचत होगी.