दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेगा नया टूरिस्ट सर्किट, स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू हो सकती है सेवा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन सर्किट की स्थापना की जाएगी. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए DTC और पर्यटन विभाग के बीच सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है. डीसी की बोर्ड बैठक में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है. हालांकि, बसों के किराए से जुड़े कुछ पॉइंट्स पर अभी विचार बाकी है. अनुमान है कि जल्दी ही इस पर भी सहमति बन जाएगी.

Delhi Travel Tour

होगा एक गाइड

ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में इस सेवा की शुरुआत की जा सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी में पहले भी ऐसी बसों का संचालन होता था, लेकिन कोरोना काल में इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था. अब इन्हें एक नए कलेवर में शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है. शुरुआती तौर पर 2 इलेक्ट्रिक बसों को पर्यटन सर्किट पर चलाया जाएगा. इस बस में एक गाइड भी होगा, जो यात्रियों को पर्यटन स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सेफ्टी ऑडिट शुरू, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर लटकी सीलिंग की तलवार; जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

32 यात्री करेंगे यात्रा

इसके तहत लाल किला, कुतुब मीनार, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, युद्ध स्मारक, लोटस टेंपल सहित बाकी जरूरी पर्यटन स्थलों को शामिल कर एक पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा, जिस पर विशेष बसों का संचालन किया जाएगा.

DTC की बोर्ड मीटिंग में पर्यटन विभाग की इस पहल को समर्थन मिला था, जिसे बोर्ड द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है. इन छोटी इलेक्ट्रिक बसों में एक बार में 32 यात्री यात्रा कर सकेंगे. 6 से 12 साल के बच्चों के लिए इन बसों में ₹300 और वयस्कों के लिए ₹500 की टिकट तय की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts