आधार यूजर्स के लिए नई अपडेट, घर बैठे ही चेंज कर पाएंगे नाम या एड्रेस

नई दिल्ली, New Aadhaar Update | आधार कार्ड चाहे आपको स्कूल में एडमिशन लेना हो या फिर किसी बैंक में अकाउंट ओपन करवाना हो, सभी के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप किसी सरकारी योजना का भी लाभ नहीं ले सकते. इतना महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होने के बाद भी इसमें कई प्रकार की गलतियां देखने को मिलती है. आज हम आपको आधार के एक ऐसे ही अप के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करके आप काफी आसानी से अपने मोबाइल नंबर नाम या फिर एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं. अब आपको इसके लिए लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं है.

Aadhar Card

आधार यूजर्स के लिए नई अपडेट

UIDAI की तरफ से एक नया आधार ऐप लांच कर दिया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप इस ऐप के जरिए वे सभी काम कर बैठ कर सकते हैं, जिनके लिए अभी तक आपको आधार सेंटर जाने की आवश्यकता पड़ती थी. इसी वजह से आधार ऐप को 1 महीने में कम- से- कम 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. नए आधार एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको फिजिकल कार्ड साथ रखने की कोई भी आवश्यकता नहीं है.

नहीं होगी साथ रखने की आवश्यकता

ऐसे में आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से सुरक्षित होने वाला है जब भी आपको आवश्यकता पड़े QR कोड दिखाकर आप अपनी पहचान काफी आसानी से साबित कर सकते हैं या फिर कार्ड खोने या खराब होने की चिंता भी अब समाप्त हो गई है. अगर आपका आधार कार्ड गुम हो गया है तो तुरंत आप उसे ऐप के जरिए काफी आसानी से कुछ ही मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आपका आधार कार्ड पुराना है या फिर एड्रेस में किसी प्रकार की कोई मिस्टेक है तो ऐसे में आप काफी आसानी से इसे घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  अब नहीं पड़ेगी विदेश जाने की जरूरत, गर्मी में भारत की इन जगहों पर मिलेगा इंटरनेशनल वेकेशन वाला एहसास

इस प्रक्रिया को करें फॉलो

इसके लिए सबसे पहले आपको नया आधार ऐप को ओपन कर लेना है और लॉगिन कर लेना है. अब आपको होम स्क्रीन पर अपडेट आधार या एड्रेस अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको ऑप्शन सेलेक्ट करना है. नया पता सही- सही भरें, स्पॉटिंग डॉक्यूमेंट बैंक स्टेटमेंट या फिर बिजली बिल आदि की एक फोटो कॉपी अपलोड करें. अब आपको एक बार जानकारी कुछ अच्छे से चेक कर लेना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है.

आपको SRN मिलेगा जिससे आप स्टेप ट्रैक कर सकते हैं कि आपने जो रिक्वेस्ट डाली थी क्या वह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आप इस ऐप के जरिए काफी आसानी से घर बैठे ही मोबाइल नंबर को भी अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए भी आपको माय आधार ऐप को ओपन करना है और मोबाइल नंबर अपडेट ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. अब आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी देखनी है आप वहां जाकर भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.