नई दिल्ली, Aadhaar Pan Card Rule Update | आज के मौजूदा समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट बन गए हैं. हर कार्य के लिए लगभग हमें इन दोनों डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है. इस्तेमाल करने के साथ- साथ हमें पैन- आधार से जुड़ी हुई अपडेट के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. आज हम आपको ऐसे ही एक नई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
1 अप्रैल से अगर किसी व्यक्ति का पेन और आधार का नाम सेम नहीं हुआ, तो वह माना नहीं जाएगा अर्थात उसका कार्ड रद्द हो जाएगा. इसी के साथ उसे कई नुकसान जैसे कि ज्यादा टीडीएस का भुगतान भी करना पड़ सकता है और इनकम टैक्स रिफंड क्लेम करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपका भी आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम सेम नहीं है तो अब आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.
इस प्रकार आधार में करवाए नाम चेंज
आपको समय रहते दोनों नाम को सेम करवा लेना है. आप दोनों में से भी किसी एक कार्ड में नाम चेंज करवा सकते हैं, आधार कार्ड से जुड़ी हुई कोई भी डिटेल बदलने के लिए हमें केवल आधार एप की आवश्यकता होती है. इसके बाद हम काफी आसानी से नाम वगैरह चेंज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन हो जाती है इसके लिए हमें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है.
देखें प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने फोन में आधार ऐप को ओपन कर लेना है.
- इसके बाद रजिस्टर्ड करना है और लॉगिन करें. आधार नंबर और ओटीपी के साथ लॉगिन हो जाएगा.
- अब आपको अपडेट आधार ऑनलाइन सर्विस का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा, जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे एक नया ऑप्शन ओपन हो जाएगा.
- अब आपको नाम के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है इसके बाद आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे.
- अब लास्ट में सारे डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है. इस प्रकार आप काफी आसानी से अपना नाम चेंज करवा पाएंगे.
पैन कार्ड में भी चेंज करवा सकते हैं नाम
आधार के साथ- साथ आपका पैन कार्ड में भी अपना नाम आसानी से चेंज करवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको एनएसडीएल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर आपको काफी आसानी से पैन करेक्शन का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आप जो चेंज करवाना चाहते हैं, उस बारे में जानकारी इंटर कर दीजिए. इसके बाद आसानी से पैन कार्ड में भी डिटेल चेंज हो जाएगी.
