न नोट, न UPI… युवक ने 10-10 रुपये के सिक्कों से खरीदी नई बाइक, गिनने में छूटे पसीने; देखें Video

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Vodep तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो तेलंगाना के यादाद्री- भुवनगिरी जिले का है जहां एक युवक बाइक खरीदने के लिए हजारों सिक्कों से भरे बैग लेकर शोरूम पहुंच गया. युवक का नाम कोंडे रघुपति है जो चित्याला मंडल के वेलिमिनेडु गांव का रहने वाला है. रघुपति ने चित्याला स्थित श्री विनायक मोटर्स शोरूम से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खरीदी.

Viral Video

उसने बाइक की पूरी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए नकद नोटों या ऑनलाइन भुगतान से नहीं किया. दरअसल, उसने 10- 10 रुपए के सिक्कों में इस रकम को चुकाई. जिसका वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया और पोस्ट कर दिया.

देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि रघुपति कई प्लास्टिक की थैलियों में सिक्के भरकर शोरूम पहुंचा. जब उसने सिक्कों से भरे बैग कर्मचारियों के सामने रखे तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इसके बाद, शोरूम कर्मचारियों ने धैर्य के साथ सभी सिक्कों की गिनती शुरू की. काफी देर तक चली गिनती के बाद यह पुष्टि हुई कि सिक्कों की कुल राशि 1.10 लाख रुपए थी. वहीं, शोरूम ने भुगतान स्वीकार कर रघुपति को नई बाइक सौंप दी. इधर, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही यह पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो गया.

हुआ वायरल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब तेलंगाना में किसी ने सिक्कों से बाइक खरीदी हो. इससे पहले यूट्यूबर एरोवेनी वेंकटेश ने भी करीब 2.85 लाख रुपए की केटीएम बाइक 1- 1 रुपए के सिक्कों से खरीदी थी. उस समय शोरूम कर्मचारियों को सिक्के गिनने में पूरा एक दिन लग गया था. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग- अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

पढ़ें कमेंट्स

कई यूजर्स ने रघुपति की बचत की आदत की सराहना करते हुए इसे अनुशासन और धैर्य की मिसाल बताया. वहीं, कुछ लोगों ने शोरूम कर्मचारियों की मेहनत को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं. एक यूजर ने लिखा कि सिक्के गिनते समय कर्मचारियों के मन में क्या चल रहा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. फिलहाल, यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Viral Post

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.