सिर्फ 194 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर, Paytm लेकर आया नया ऑफर

नई दिल्ली । LPG डिलीवरी के लिए पेटीएम ने भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ एक समझौता किया है. इसके लिए ही कंपनी एक नया कैशबैक ऑफर लेकर आई है. इसमें आपको मात्र ₹194 में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा.

अब आप रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर ₹694 की बजाय मात्र ₹194 में ले सकेंगे. ऑनलाइन पेमेंट पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है.पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर बुक कराने पर कंपनी आपको ₹500 का कैशबैक दे रही है.

Gas Cylinder

कैसे मिलेगा आपको 500 रूपये का कैशबैक

कैशबैक का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले Recharge & Pay Bills के ऑप्शन पर जाना होगा. अब यहां बुक ए सिलेंडर पर टैप करें. यहां आपको अपने गैस सिलेंडर का ब्यौरा देना होगा. अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर FIRSTLPG प्रोमो कोड को डाले. बता दें कि पेटीएम पर पहली बार सिलेंडर बुक कराने पर ही आपको ₹500 का कैशबैक मिलेगा.आपको ₹694 का गैस के लिए भुगतान करना होगा, लेकिन 500 रूपये आप के खाते में वापस कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

LPG डिलीवरी के लिए पेटीएम ने भारत पैट्रोलियम इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान के साथ करार किया है.लोगों के बीच पेमेंट प्रमोशन के लिए कंपनी यह जबरदस्त ऑफर लेकर आई है. आप सभी पेटीएम पर सिलेंडर बुक करने पर इसका फायदा उठा सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.