दिल्ली के कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को अब नहीं लेनी होगी अपॉइंटमेंट, लागू हुआ ये नया नियम

नई दिल्ली | कैंसर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. पहले से ही डाक्टरों और सुविधाओं की कमी से जूझ रहे पूर्वी दिल्ली में स्थित दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल ने OPD में दिखाने वाले मरीजों के लिए एक नया नियम लागू किया है. इस नए नियम के लागू होने से कैंसर मरीजों को निश्चित तौर पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है.

CGHS Health Doctor Hospita

ये होगा नया नियम

नए नियम के तहत, दिल्ली सरकार के इस अस्पताल में अब मरीज बिना अपॉइंटमेंट लिए सीधे ओपीडी में डाक्टर को दिखा सकेंगे. इसके लिए मरीज को उसी दिन काउंटर से टोकन लेना होगा. इस टोकन नंबर के आधार पर डाक्टर मरीजों को देख सकेंगे, जबकि पहले मरीजों को इसके लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी. हालांकि, इस फैसले के बाद ओपीडी में भीड़ बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

भीड़ बढ़ने के बनें आसार

नया नियम लागू होने के बाद अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि पहले एक डाक्टर 50 से 60 मरीजों को देखता था, लेकिन टोकन सिस्टम लागू होने के बाद यह संख्या 100 तक बढ़ गई है. कैंसर के एक मरीज की जांच- पड़ताल में 15 मिनट तक का समय लगता है. ऐसे में डाक्टरों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को इस फैसले के साथ- साथ डाक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती करनी चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.