अब SSC भी जारी करेगा वेटिंग लिस्ट, बनाई जाएंगी 2 कट ऑफ; यहाँ समझें फायदा

नई दिल्ली | SSC की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. जी हां, अब स्टाफ सिलेक्शन कमिशन यानी कर्मचारी चयन आयोग भी वेटिंग लिस्ट जारी करेगा. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से अपनी भर्ती प्रक्रिया में बहुत बड़ा चेंज किया गया है. अब एसएससी द्वारा हर परीक्षा में वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी. एसएससी की परीक्षओं में हर वर्ष लगभग 50 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं जबकि सिलेक्शन के बाद भी लगभग 40% पद रिक्त रह जाते हैं.

SSC

SSC जारी करेगा वेटिंग लिस्ट

अब वेटिंग लिस्ट और फिक्स व फ्लोट ऑप्शन से खाली पद भरें जाएंगे और ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी. अगर फिक्स और फ्लोट का मतलब समझे तो एसएससी अब फाइनल सिलेक्शन से पहले उम्मीदवारों को फिक्स और फ्लोट का ऑप्शन प्रदान करेगा. फिक्स चुनने का अर्थ है कि उम्मीदवार उसी पद को जॉइन करेगा जबकि फ्लोट विकल्प में वह बेहतर या किसी अन्य पद की प्रतीक्षा कर पाएगा.

इस प्रक्रिया से पद नहीं रहेंगे खाली

उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी भर्ती में 100 पद हैं और मेरिट के आधार पर पहले 100 उम्मीदवार चुने जा चुके हैं. इनमें 60 ने फिक्स और 40 ने फ्लोट चुना जिससे 40 पद रिक्त हुए. इसके बाद आयोग द्वारा 101 से 140 रैंक वाले उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी. यदि इसमें से 30 उम्मीदवार फिक्स करते हैं तो बाकी पदों के लिए अगली लिस्ट भी जारी की जा सकती है. आयोग की इस प्रोसेस से पद खाली नहीं रहेंगे और अगली परीक्षाओं में ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

कम होगा कंपटीशन

एसएससी की तरफ से यह व्यवस्था साल 2026 से लागू की जा रही है. इससे आगे की परीक्षाओं में प्रतियोगिता कम होगी और ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी. एसएससी हर साल सेकेंडरी लेवल से लेकर ग्रेजुएशन लेवल तक की कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है. आमतौर पर ऐसा होता है कि किसी उम्मीदवार का सिलेक्शन एक से ज्यादा परीक्षाओं में हो जाता है. ऐसे में वह ज्यादा वेतन या बेहतर पद वाली नौकरी पर चले जाते है और बाकी पद रिक्त रह जाते हैं.

बनेगी दो कट ऑफ

ये खाली पद अगले वर्ष बैकलॉग में चले जाते हैं. इसी को समाप्त करने के लिए अब वेटिंग लिस्ट जारी होगी. वेटिंग लिस्ट की मदद से मुख्य कट-ऑफ से थोड़ा नीचे रहने वाले अभ्यर्थियों का भी सिलेक्शन हो पाएगा. अब दो कट- ऑफ बनाई जाएगी. एक कट ऑफ फाइनल लिस्ट की होगी जबकि दूसरी वेटिंग लिस्ट के लिए रहेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.