अब लोकल ट्रेनों की बढ़ेगी रफ़्तार, UP दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा लाभ 

नई दिल्ली । वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी व एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनों की भी रफ्तार बढ़ाने की तैयारी जारी है. इसके लिए MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों के रैक में बदलाव किया जा रहा है। इस तरह के तीन रैक तैयार हो रहे हैं. इनके सफल परीक्षण करने के बाद दिल्ली मंडल में लोकल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. दिल्ली व इसके आसपास के शहरों से लाखों लोग लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं. अक्सर ट्रेनें लेट चलती हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार तो इसे लेकर यात्रियों की नाराजगी भी सामने आती है. 

TRAIN RAILWAY STATION

कई बार देखा जाता है कि ट्रेनों में पैर धरने लायक जगह नहीं बचती. ट्रेनों में इतनी सारी भीड़ होती है कि धक्का-मुक्की होना आम बात है. कभी- कभी तो यात्री दिव्यांग वाले डिब्बे में भी चढ़ जाते हैं, और दिव्यांग लोगों की सीट पर ऐसे कब्जा कर लेते हैं जैसे सरकार ने वह सीट उनके लिए ही बनाई हो. हर दिन लाखों लोग ट्रैन में सफर करते हैं. लोकल ट्रैनें तो लेट होती ही हैं, यहां तक कि सुपर फास्ट ट्रैनें भी दो- दो घंटे लेट हो जाती हैं. 

ऐसे में अब लोकल ट्रेनो की लेटलतीफी दूर करने की तैयारी जारी है. इस समय MEMU ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर है, लेकिन औसतन 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती हैं. मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा रही है. दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुंबई के बीच राजधानी एक्सप्रेस को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की तैयारी चल रही है. कोरोना संकट के दौरान बड़े पैमाने पर संरक्षा कार्य करने के साथ ही कई रेलखंड की गति सीमा भी बढ़ाई गई है. कोरोना काल में करीब साढ़े छह सौ किलोमीटर रेलवे पटरी का नवीनीकरण किया गया है. इसका लाभ दैनिक यात्रियों को भी मिलेगा. 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि MEMU ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए इसके रैक में बदलाव जरूरी है. इस दिशा में काम किया जा रहा है. तीन नए रैक तैयार हो गए हैं. इसमें ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे. अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) ने परीक्षण करने के बाद इसे चलाने की अनुमति दे दी है. जल्द ही दिल्ली मंडल में तीनों नई MEMU ट्रेनें चलेंगी. बाद में उत्तर रेलवे अन्य मंडलों में भी पुरानी MEMU ट्रेन बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन रेलखंड की गति बढ़ाई गई है. 

(1) नई दिल्ली से लुधियाना

(2) नई दिल्ली से पलवल

(3) पुरानी दिल्ली से साहिबाबाद

(4) धुली से लुधियाना

(5) जालंधर सिटी से फिरोजपुर

(6) लुधियाना से फिरोजपुर

(7) अमृतसर से खेमकरण

टिकट नहीं लेते यात्री 

हर दिन ट्रेनों में लाखों यात्री सफ़र करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या ऐसी रहती है जो टिकट नहीं लेते. कई यात्री तो बिना टिकट के रिजर्वेशन के डिब्बे में चढ़ जाते हैं और कई यात्री टीटी द्वारा पकड़ लेने पर खूब बहस करते हैं पर टिकट लेकर चलने की उनकी आदत नहीं है. खैर अब लॉक डाउन के बाद तो ऐसे लोगों की संख्या घटी है, पर लॉक डाउन से पहले ऐसे लोगों की संख्या लाखों में थी. 

गौरतलब है एमईएमयू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों के रैक में बदलाव किया जा रहा है. इस तरह के तीन रैक तैयार हो हैं. इनके सफल परीक्षण करने के बाद दिल्ली मंडल में लोकल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts