अब 15 दिन में घर पहुंचेगा Voter ID Card, चुनाव आयोग ने की नई सुविधा की घोषणा

नई दिल्ली, Voter ID Card | देशभर के करोड़ों वोटरों को लाभ देने के उद्देश्य से भारतीय चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब मतदाता पहचान पत्र केवल 15 दिनों में बनकर आपके घर पहुंच जाएगा. 18 जून को चुनाव आयोग ने इस नई सुविधा की घोषणा की. इस सुविधा से विशेष रूप से उन लोगों को फायदा मिलेगा जो पहली बार अपना वोटर कार्ड बनवा रहे हैं.

Voter Id

वे लोग भी लाभान्वित होंगे जो अपने पुराने वोटर कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करवा रहे हैं. पहले इस प्रक्रिया में महीनों का समय लग जाता था, लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो जाएगी.

घर बैठे मिलेगा वोटर ID

घर बैठे वोटर आईडी कार्ड बनवाने और प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ डाउनलोड करना होगा. इसके बाद, ऐप में दिए गए ‘वोटर रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि भरनी होगी. डिटेल्स भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें. ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा आपकी जानकारी का वेरीफिकेशन किया जाएगा. सत्यापन पूरा होने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड 15 दिनों के भीतर आपके पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

प्रक्रिया होगी पारदर्शी

इस नई व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी. मतदाता पहचान पत्र बनने से लेकर डाक विभाग द्वारा आपके घर पहुंचने तक हर चरण को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा. साथ ही, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हर अपडेट एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा. इससे अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पूरी प्रक्रिया घर बैठे ही डिजिटल रूप से पूरी हो सकेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts