नई दिल्ली | अब आप घर बैठे ही आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. अपना नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ही आनलाइन बदल सकेंगे. इसके लिए अब आधार सेवा केंद्रों पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ेगा. यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
समाचार एजेंसी (IANS) के अनुसार, (UIDAI) ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक आनलाइन आधार अपडेट करना पूरी तरह मुफ्त रहेगा. कार्डधारकों द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम-पता) का सत्यापन अब पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से अपने आप हो जाएगा.
ऐसे करें अपडेट
- माईआधार पोर्टल पर जाएं.
- अपना आधार नंबर लागइन करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
- इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और वह श्रेणी चुनें, जो अपडेट करना चाहते हैं.
- अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें, रिक्वेस्ट सबमिट करें. फिर आप आनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं.
- वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वतः दिखने लगेंगे.
तय अवधि के बाद फीस
- नाम, पता या मोबाइल नंबरः 75 रुपये
- फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन
- फोटो : 125 रुपये
- पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेटः मुफ्त
- आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के
- लिएः 75 रुपये (14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री)
- आधार रीप्रिट (प्रिंटेड कापी): 40 रुपये
- घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल
- पहले व्यक्ति के लिएः 700 रुपये (उसके बाद हर अतिरिक्त व्यक्त्ति पर 350 रुपये)
