दिवाली पर महंगाई की होगी छुट्टी; यहां सस्ती दरों पर मिल रहा प्याज, दाल, आटा और चावल

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार ने चौतरफा महंगाई से जूझ रहे लोगों को दिवाली (Diwali 2024) पर बड़ी राहत दी है. नेफेड की तरफ से सस्ती दाल, चावल और आटा सहित प्याज बेचे जाने वाली योजना को केंद्र सरकार (Central Govt) ने दोबारा लॉन्च कर दिया है. दूसरे चरण में सरकार ने दिवाली से पहले रिटेल स्टोर के माध्यम से इन चीजों का वितरण करना शुरू कर दिया है.

Chawal Dal Rice

यहां मिलेगा किफायती दरों पर सामान

नेफेड की ओर से दूसरे चरण में सस्ती दाल, आटा, चावल और प्याज का वितरण होना है. केंद्र सरकार रिलायंस, बिग बाजार, वीमार्ट और विशाल मेगामार्ट के माध्यम से आमजन को सस्ते में सामान उपलब्ध करवाएगी. दिल्ली- NCR क्षेत्र में भी इसका वितरण होगा.

केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर को इस योजना को लॉन्च किया था. इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में मिलेगा. जीएम नेफेड दिल्ली, अमित गोयल का कहना है कि बुधवार से सस्ता आटा, दाल सहित चावल व प्याज का वितरण शुरू हो जाएगा. यह सभी चिन्हित फूड चेन आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इतने रुपये में मिलेंगे सामान

विभाग का कहना है कि दिवाली तक दाल का स्टाक भी पहुंच जाएगा. योजना के तहत, दाल 70 रुपये किलो, आटा 30 प्रति किलो, चावल 34 रुपये किलो और प्याज 35 रुपये किलो के हिसाब से लोगों को दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.