दिल्ली वाले आज घर से निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट, इन रूट पर रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन

नई दिल्ली | अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो घर से निकलने से पहले आज की यह खबर जरूर पढ़ लें क्योंकि दिल्ली पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. दरअसल, आज 8 जून 2025 को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम (मुख्य अखाड़ा KDJW) में “सागर वाली कव्वाली भारत टूर दिल्ली” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है.

Traffic Jam

देर रात तक रहेगा यातायात प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में आम जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि “सागर वाली कव्वाली भारत टूर दिल्ली” कार्यक्रम के चलते 8 जून 2025 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और उसके आसपास यातायात प्रतिबंध और डाइवर्जन लागू रहेंगे. ऐसा आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 से रात 12:00 तक भारी भीड़ और यातायात प्रभावित होने की संभावना है, जिस कारण आम जनता को पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जाती है.

गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड पर किसी प्रकार के वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. इन मार्गों पर गलत तरीके से यदि किसी ने वाहन खड़ा किया तो उसे क्रेन द्वारा हटा दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है. आम नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेन के फेरे, अमृतसर- कटिहार रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

 

दूसरी तरफ मोटर चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, धैर्य बनाए रखने और सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु कर्मियों का सहयोग करने की अपील की गई है. जो पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर तैनात हैं उन्हें इन निर्देशों का पालन करने और रियल टाइम अपडेट व सहायता के लिए दिल्ली यातायात पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

पार्किंग केवल लेबल युक्त वाहनों के लिए उपलब्ध

पुलिस द्वारा लेबल युक्त वाहनों के लिए सीमित पार्किंग स्टेडियम के निकट उपलब्ध करवाई गई है. वाहनों के विंडस्क्रीन पर वैध पार्किंग लेबल प्रदर्शित करना जरूरी होगा जिस पर वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ तौर पर लिखा हो. जिन वाहनों पर वैध लेबल नहीं लगा होगा, उन्हें स्टेडियम के पास जाने की इजाजत नहीं होगी. केवल वही वाहन एमजीएम रोड से पार्किंग में प्रवेश कर पाएंगे जिन पर लेबल लगा होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts