दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी नए अंडरपास की सौगात, इन इलाकों को मिलेगा तगड़ा फायदा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम का दंश झेल रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां उत्तरी दिल्ली में निर्माणाधीन मुकरबा चौक अंडरपास को अगले महीने यानी मई की शुरुआत में वाहन चालकों को समर्पित कर दिया जाएगा. इसके लिए जोरो- शोरों से तैयारियां चल रही है.

underpass

इसके खुलने से मुकरबा चौक फ्लाईओवर से डेढ़ किलोमीटर की एक्स्ट्रा दूरी तय करने से छुटकारा मिलेगा. वहीं, आउटर रिंग रोड और जीटी रोड से भी ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

मुकरबा चौक अंडरपास के चालू होने से बादली गांव, रोहिणी सेक्टर- 18 व 19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग की आबादी को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. आजादपुर मंडी, आदर्श नगर, वजीरपुर, नरेला, बवाना और हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा पहुंचेगा. लोगों को मुकरबा चौक फ्लाईओवर से 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

यात्रा के समय में आएगी बचत

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुकरबा चौक पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी. इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अंडरपास का निर्माण किया गया है. उन्होंने बताया कि हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 के पास तीन अंडरपास बनाए गए हैं. इनमें से दो वाहनों की आवाजाही के लिए और तीसरा पैदल यात्रियों व गैर- मोटर चालित वाहनों के लिए है. अंडरपास 1 और 2 एक तरफ बादली से रोहिणी और दूसरी तरफ आजादपुर से जहांगीरपुरी के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़े -  राजधानी दिल्ली में पार्किंग की समस्या खत्म, 5 इलाकों में बनेंगी मल्टी लेवल पार्किंग

इससे बादली गांव, रोहिणी सेक्टर- 18 व 19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी. इससे यात्रा के समय में 10 मिनट के समय की बचत और दूरी में लगभग 1 किलोमीटर की कमी आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.