कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस नंबर पर SMS कर जाने अपने शहर का भाव

नई दिल्ली।सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी है. आज शुक्रवार यानि एक अप्रैल का दिन आमजन के लिए राहत लेकर आया है क्योंकि आज कई दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर रहा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही थी.

Petrol Diesel Price 1

IOCL की ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.81 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 93.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल का भाव 111.35 रुपए तों वहीं डीजल 96.22 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा चेन्नई (Chennai) में आज पेट्रोल का भाव 107.45 रुपए प्रति लीटर तो डीजल का भाव 97.52 रुपए प्रति लीटर है. वहीं मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 116.72 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

गौरतलब है कि 22 मार्च से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही थी और तब से लेकर आज तक सिर्फ दो दिन ही तेल की कीमतें नहीं बढ़ी है. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब भी काफी अधिक है.

यह भी पढ़े -  अब सफर होगा और भी आसान, दिल्ली में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो रूट; चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पता लगा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.