PPF अकाउंट के हजारों फायदे, इस प्रकार करना होगा निवेश

नई दिल्ली, PPF Account Update | अगर आपका भी पीपीएफ अकाउंट है या फिर आप नया अकाउंट ओपन करवाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. 5 अप्रैल तक इसमें इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है क्योंकि हर महीने 5 तारीख से ही पीएफ का ब्याज महीने से लेकर अंत तक सबसे कम बैलेंस पर तय किया जाता है. अगर आप 5 अप्रैल से पहले पैसे जमा करवा लेते हैं, तो आपका पूरा पैसा अप्रैल से ही ब्याज कमाने में लग जाएगा.

public provident fund ppf

अगर आप 5 अप्रैल के बाद डिपॉजिट करवाते हैं, तो आपको उस महीने का इंटरेस्ट नहीं मिलेगा. आज हम आपको इसी प्रकार के कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानकारी देने वाले है.

PPF अकाउंट

यह पब्लिक प्रोविडेंट फंड की एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जो बढ़िया रेट ऑफ इंटरेस्ट और टैक्स में छूट की वजह से काफी फेमस है. यह खास तौर पर रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. अभी अप्रैल जून 2026 तिमाही के दौरान आपको इसमें 7.1% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है और इस पर मिलने वाला इंट्रेस्ट भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होने वाला है.

इस प्रकार मिलेगा लाभ

हर साल केवल कुछ दिन पहले निवेश करके ही आप बेहतरीन रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ ले सकते हैं. मान लीजिए अगर हर साल आप 1.5 लाख रुपीस इन्वेस्ट करते हैं और आपका यह निवेश एक से 5 अप्रैल के बीच में होता है, तो 15 सालों में आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपए लगभग 40.68 लख रुपए तक बन जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट, अब राजीव चौक पर लाइन बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

इसमें करीब 18. 18 लाख रुपए तक का ब्याज शामिल है ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हर किस्त पूरे साल ब्याज काम आती है और पहली किस्त पूरे 15 साल तक बढ़ती है.

जरूरी नियम और शर्ते

अगर आप हर साल देर से यानी कि साल के लास्ट में निवेश करते हैं तो आपका पैसा लगभग 37.80 लाख रुपए तक ही पहुंचता है और ब्याज 15 लाख के आसपास रहता है. ऐसे में अगर आप समय से और नियमों से निवेश करें तो आपको ढाई से 3 लाख तक का फायदा हो सकता है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश करते समय केवल पैसा जमा करवाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पैसा जमा करवाना ज्यादा जरूरी होता है.

अगर आप हर साल 5 अप्रैल से पहले इन्वेस्ट करते हैं, तो आपका पैसा ज्यादा समय तक काम करता है और आपको बेहतर रिटर्न मिलता है. छोटी सी टाइमिंग की यह आदत आपको बेहतरीन रिटर्न दिला सकती है. अगर आप भी पीपीएफ अकाउंट में इन्वेस्ट करते हैं, तो इन बातों का ध्यान रख सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.