पीएम की सुरक्षा में चूक पर खुली पंजाब सरकार के दावों की पोल

चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जो चूक हुई वो इंटेलिजेंस फेल्योर था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा. इस बात पर अब भी कई सवाल उठ रहे है. लेकिन इस बीच पंजाब के एडीजीपी की तरफ से आई चिट्ठी ने कई बड़े खुलासे किए है.

Modi

एडीजीपी की चिठ्ठी ने किया खुलासा

पंजाब के एडीजीपी की तरफ से आई चिट्ठी के मुताबिक पंजाब सरकार को इस बात की भनक पहले से थी किसान प्रदर्शन होने वाला है. पंजाब पुलिस को लिखे पत्र में एडीजीपी ने ये साफ लिखा था कि बारिश के अनुमान के साथ किसानों का धरना है, इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम होने चाहिए. पंजाब पुलिस को लिखे इस पत्र से ये बात को साबित हो गई कि पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की चिठ्ठी से पंजाब सरकार के कल के दावों की पोल खुल गई है. क्योकि जिस तरह कल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया था कि उनके पास पीएम मोदी के सड़क के रास्ते फिरोजपुर जाने की कोई जानकारी नहीं थी और पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. उनके ये दावे इस चिट्ठी के कारण बेबुनियाद हो गए.

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने चिंता जताई है वही पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलने उनके अधिकारिक आवास पर पहुंचे.

कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है. यही नही अब ये बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले की मेंशनिंग चीफ जस्टिस एनवी रमना (CJI NV Ramana) की बेंच के सामने की गई है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में कल यानी 7 जनवरी को हो सकती है.

इधर पंजाब सरकार भी अपना पलरा हल्का करने के लिए फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर रही है. इस समिति में प्रमुख सचिव, रिटायर्ड जज मेहताब सिंह गिल और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे. वही गुरुवार को बीजेपी के नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के दौरन नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मुद्दे को उठाया.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.