RBI जारी करेगा ₹10 और ₹500 के नोटों की शुरुआत, पुराने नोटों को लेकर आई बड़ी अपडेट

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹10 और ₹500 के नोटों के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा है कि जल्दी ही महात्मा गांधी की सीरीज में ₹10 और ₹500 के बैंक नोट जारी किए जाएंगे जिस पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. ऐसी में शायद आप सोच रहे होंगे कि इन पुराने नोटों का क्या होगा तो बता दें कि इससे पहले आरबीआई द्वारा जारी किए गए ₹10 के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. इसका मतलब है इनका चलन निर्बाध रूप से किया जा सकेगा.

rbi

पुराने ₹500 के नोट भी रहेंगे चलन में

इसी क्रम में केंद्रीय बैंक द्वारा महात्मा गांधी की सीरीज की जो ₹500 के नोट जारी किए गए हैं वह भी वैध मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल किए जाते रहेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने आरबीआई ने गवर्नर मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले ₹100 और ₹200 के बैंक नोट जारी करने का ऐलान किया था. दिसंबर 2024 में मल्होत्रा द्वारा आरबीआई गवर्नर का पद संभाला गया था. उनसे पहले शक्तिकांत दास इस पद पर बने हुए थे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

नए नोटों में होगा ये बदलाव

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ₹500 के नए नोटों में केवल गवर्नर के हस्ताक्षर बदलेंगे. बाकी डिजाइन और फीचर्स वही रहेंगे. महात्मा गांधी नई श्रृंखला के सभी नोटों की तरह इनमें वाटर मार्क, सीरियल नंबर, कलर शिफ्टिंग इंक जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts