नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से छात्रों को घर बैठे पढ़ाई करने का मौका प्रदान किया जाता है. इग्नू द्वारा विभिन्न प्रकार के कोर्सेज मुहैया करवाए जाते हैं जिनकी मदद से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर कर सकते है. इग्नू ने 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्टूडेंट्स 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के परीक्षा for भर सकते हैं. इसी सेशन में परियोजना जमा करने और प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी.
10 अप्रैल तक करें आवेदन
इसके लिए अभ्यर्थी संबंधित लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जा सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं. इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने जानकारी दी कि जून 2026 की टर्म एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के तय की गई है. 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. परीक्षा जून 2026 से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म सिर्फ इग्नू के छात्र पोर्टल के जरिए ही भर सकते हैं.
1 से 15 जून तक होंगी परीक्षाएं
इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने छात्र अकाउंट में लॉग इन करना होगा.अगर किसी छात्र ने अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो उसे पहले नया पंजीकरण कर सारी आप जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. उन्होने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय कोर्स, परीक्षा केंद्र तथा पेन- पेपर या सीबीटी मोड का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इसमें कोई चेंज नहीं होगा.
अगर परीक्षा की तारीखों के बारे में बात करें तो ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए IGNOU की टर्म- एंड परीक्षाएं 1 जून से 15 जुलाई, 2026 (संभावित) तक आयोजित होंगी.
इस प्रकार रहेगा परीक्षा शुल्क
हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सुबह की शिफ्ट, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी वहीं शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. यूनिवर्सिटी कोर्स के आधार पर, परीक्षा का आयोजन पेन- एंड- पेपर मोड के साथ- साथ कंप्यूटर- बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में भी किया जाएगा. परीक्षा शुल्क की बात करें तो हर कोर्स के लिए थ्योरी परीक्षा शुल्क 200 रुपये, वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क 4 क्रेडिट तक के कोर्स के लिए 300 रुपये, 4 क्रेडिट से ज़्यादा के कोर्स के लिए 500 रुपये रहेगा.
लेट फीस के साथ भी कर पाएंगे आवेदन
जो उम्मीदवार 10 अप्रैल के बाद आवेदन करेंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क के साथ 1,100 रुपये लेट फीस देनी होगी. IGNOU जून TEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते वक्त एक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) ID बनानी होगी. यूनिवर्सिटी का कहना है कि यदि उम्मीदवार ABC ID नहीं बनाते हैं तो उनके अंक और ग्रेड एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और DigiLocker में नजर नहीं आएंगे जिनसे उनके रिजल्ट देरी से दिखेंगे.
