RRB NTPC अभ्यर्थियों के लिए राहत, 17 से 21 जून तक बढ़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली | RRB NTPC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे (Indian Title) ने 17 से 21 जून तक ट्रेनों के चार- चार फेरे बढ़ाने की घोषणा की है. इसके तहत, पहले से चलाई जा रही 4 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे शामिल किए गए हैं. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य परीक्षा सीजन में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश रूट पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है.

rrb

अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाना भी रेलवे की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों की टाइमिंग, ठहराव और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

देखें शेड्यूल

17 से 21 जून तक ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे तय किए गए हैं. सभी ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी में चलेंगी ताकि अभ्यर्थियों को बिना किसी रिजर्वेशन के टिकट मिल सके और यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो. ट्रेन नंबर 04427 शकूरबस्ती- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल के फेरों में बदलाव किया गया है. पहले यह ट्रेन 13, 14, 15, 16 जून तक चलाई गई थी लेकिन अब इसे 17, 18, 19, 20 जून तक बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़े -  नौकरी गई तो भी चिंता नहीं, ESIC देगा 3 महीने तक आधा वेतन; जानिए नियम

इसी तरह ट्रेन नं. 04428 सहारनपुर- शकूरबस्ती अनारक्षित स्पेशल के फेरों में भी विस्तार किया गया है. पहले यह ट्रेन 14, 15, 16, 17 जून तक संचालित थी जबकि अब यह 18, 19, 20, 21 जून तक चलेगी. ट्रेन नं. 04429 शकूरबस्ती- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल को भी बढ़ाया गया है. पहले इसके फेरे 13, 14, 15, 16 जून तक थे जिन्हें अब 17, 18, 19, 20 जून तक कर दिया गया है.

अनावश्यक भीड़ न करें

ट्रेन नं. 04430 सहारनपुर- नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल के संचालन में भी विस्तार किया गया है. पहले यह ट्रेन 13, 14, 15, 16 जून तक चलती थी लेकिन अब इसे 17, 18, 19, 20 जून तक बढ़ाया गया है. रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनावश्यक भीड़ न करें और स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.