दिल्ली- एनसीआर वालों के लिए राहत भरी खबर, 2 दिन होगी झमाझम बरसात

नई दिल्ली | बीते काफी दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अलर्ट से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी. दरअसल, विभाग द्वारा यहाँ दो दिन बरसात की संभावना बताई गई है.

Barish Weather

2 दिन होगी बारिश

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 10 अप्रैल और कल 11 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हल्की बरसात के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार बताए गए हैं. इसके चलते तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में दर्ज की जाएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिल्ली समेत एनसीआर इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है. यानी अब 15 अप्रैल तक दिल्ली- एनसीआर में हीट वेव नहीं चलेगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

13 अप्रैल से फिर बढ़ेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि द्वारा जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे के दौरान देश भर के कई इलाकों में बरसात देखने को मिली. आज और कल दो दिन राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बरसात के साथ तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं. 13 अप्रैल से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा. 15 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. फिलहाल लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts