नई दिल्ली | देशभर के LPG उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित e- KYC अनिवार्य है. हालांकि, यह कोई नया नियम नहीं है. इसे पहले से ही लागू किया गया है और यह नियम उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगा जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है इसीलिए किसी अफवाह पर ध्यान न दे.
क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार ने बताया कि जो उपभोक्ता LPG सब्सिडी का लाभ लेना चाहते है, उनके लिए E- KYC अनिवार्य है, अन्यथा उनके खातों में सब्सिडी पर रोक लग जाएगी. इसीलिए उपभोक्ताओं से इसे जल्द पूरा करने की अपील की गई है. यह प्रक्रिया सरल और तेज है.
ऐसे करें ऑनलाइन e- KYC
- अपनी LPG गैस सिलेंडर प्रदाता कंपनी का एप डाउनलोड करें.
- आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें.
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें या लॉग इन करें.
- हॉम स्क्रीन पर ‘ आधार E – KYC ‘ का विकल्प चुनें.
- एप आपको लाइव फोटो लेने के लिए कहेगा.
- फेस स्कैन पूरा होने के बाद अनुरोध सबमिट करें.
- आमतौर पर 24 से 48 घंटों में मंजूरी मिल जाती है.
वेबसाइट के जरिए तरीका
- ‘My LPG’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अपनी गैस कंपनी चुनकर लॉगिन करें.
- ‘e- KYC’ या ‘आधार सत्यापन’ विकल्प चुनें.
- ओटीपी या बायोमेट्रिक से सत्यापन पूरा करें.
किन चीजों की जरूरत होगी
- गैस कनेक्शन से जुड़ा आधार नंबर
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन
