नई दिल्ली | जंतर- मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है. इसके साथ ही बंद मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

इससे पहले डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन बंद किए थे. अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी इस सूची में शामिल कर दिया गया है.
बढ़ी सुरक्षा
सुरक्षा एजेंसियां जंतर- मंतर और आसपास के वीवीआईपी इलाकों की लगातार निगरानी कर रही हैं. प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
अपील की गई
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. फिलहाल यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी.